वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश गोयल का निधन, कालाहांडी में शोक की लहर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जूनागढ़, कालाहांडी, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कालाहांडी जूनागढ़ संवाददाता :- चम्पक अग्रवाल
77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, जमीनी स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका
जूनागढ़ ACGN:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता वेद प्रकाश गोयल का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया गया कि उन्होंने दोपहर करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही जूनागढ़ सहित पूरे कालाहांडी जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
वेद प्रकाश गोयल ने कालाहांडी में भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक समय कालाहांडी भाजपा में उनका प्रभावशाली नेतृत्व माना जाता था। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और सांगठनिक क्षमता के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनका विशेष सम्मान था।
बताया जाता है कि वे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा स्वर्गीय प्रमोद महाजन से उनके अच्छे संबंध होने की बात भी सामने आई है।
आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसी दौरान वर्ष 1977 में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। भाजपा संगठन के प्रति उनकी लंबे समय की प्रतिबद्धता और संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन को कार्यकर्ता आज भी सम्मान के साथ याद करते हैं।
जूनागढ़ में हुआ अंतिम संस्कार
दिवंगत वेद प्रकाश गोयल का अंतिम संस्कार अगले दिन सुबह करीब 9 बजे जूनागढ़ के संगवद्वार में किया गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है।
परिजनों के अनुसार 10 तारीख को उनके निजी निवास पर शोक सभा आयोजित की जाएगी, जबकि 14 तारीख को शाम 4 बजे निजी निवास पर पगड़ी रस्म संपन्न होगी।
शुभचिंतकों ने व्यक्त किया गहरा शोक
वेद प्रकाश गोयल के निधन पर माणिक चंद अग्रवाल, हेमराज अग्रवाल, बजरंग खेमका, घनश्याम शर्मा, गोपीराम सिंघल और हरिओम अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































