नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 108वें सामूहिक उपनयन की तैयारी तेज, 19 मार्च को होगा भव्य आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

108वें सामूहिक उपनयन की तैयारी तेज, 19 मार्च को होगा भव्य आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

उत्तरेश्वर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस, आयोजन की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा; आदिगुरु शंकराचार्य को आमंत्रित करने का प्रस्ताव

गंजाम ACGN:- ब्रह्मपुर के गोसाईंनुआग्राम स्थित उत्तरेश्वर मंदिर, बड़ादांढ के उत्तरेश्वर भवन में 19 मार्च 2027 को प्रस्तावित 108वें सामूहिक उपनयन महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार, 3 सितंबर को महोत्सव समिति की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में महोत्सव समिति के प्रमुख पंचानन चौधरी ने हर दो वर्ष में आयोजित होने वाले 108वें सामूहिक व्रतपनायन महोत्सव की परंपरा और आयोजन के उद्देश्य के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आगामी महोत्सव को व्यवस्थित और भव्य स्वरूप देने के लिए समिति स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और समाज के लोगों से भी इसमें सहयोग की अपेक्षा है।
महोत्सव की तैयारियों को लेकर संपादक राम चंद्र साहू ने भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर समिति की तैयारियों से अवगत कराया।


मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा पर कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित अशोक पाढ़ी, पंडित उमा बल्लव दाश, पंडित नरसिंह पाढ़ी और पंडित टोका पाढ़ी के मार्गदर्शन में विस्तार से चर्चा की गई। धार्मिक परंपराओं और वैदिक विधि-विधान के अनुरूप आयोजन को संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इसी दौरान पंडित अशोक पाढ़ी ने कार्यक्रम में आदिगुरु शंकराचार्य को आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को लेकर उपस्थित सदस्यों ने भी चर्चा की और महोत्सव को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से अधिक गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्तिक पाणिग्रही ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष जयकृष्ण मिश्रा, देवराज चौधरी, कृष्ण चंद्र पढियाली, गणेश साहू, बाबुला पाल और अजीत राऊल सहित कई गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और गोसाईंनुआग्राम के स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक उपनयन महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद सेवन की व्यवस्था की गई। आयोजकों का कहना है कि 19 मार्च 2027 को होने वाले 108वें सामूहिक उपनयन महोत्सव को समाज की सहभागिता और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप सफल बनाने के लिए तैयारियों को आगे भी लगातार गति दी जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                   7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now