गुरु वंदन से सजा रायपुर, तिरंगा फेस्ट में दिखी प्रतिभाओं की रंगीन छटा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
ग्रैंड फिनाले में 30 प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नन्हे कलाकारों से वरिष्ठ प्रतिभागियों तक दिखी कला की शानदार झलक
रायपुर ACGN:- रायपुर के जयस्तंभ चौक स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित ‘तिरंगा फेस्ट’ के ‘गुरु वंदन’ ग्रैंड फिनाले में कला, संस्कृति, देशभक्ति और गुरु-शिष्य परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन रायपुर के प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 30 प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सितंबर माह को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित करते हुए कार्यक्रम की थीम ‘गुरु वंदन’ रखी गई थी। मंच पर शास्त्रीय संगीत, कथक, भरतनाट्यम, नृत्य, गीत, देशभक्ति गीत और वर्चुअल प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस आयोजन की सबसे आकर्षक तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब करीब पांच वर्ष की उम्र के नन्हे कलाकारों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में 5 से 15 वर्ष तथा 15 से 70 वर्ष के दो आयु वर्ग रखे गए थे। एक ही मंच पर बच्चों की मासूम प्रतिभा और वरिष्ठ प्रतिभागियों के अनुभव ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

‘गुरु वंदन’ की थीम ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक साथ मंच साझा कर गुरु-शिष्य परंपरा के उस भाव को जीवंत किया, जिसमें ज्ञान, संस्कार और सम्मान की परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि तिरंगा फेस्ट की विशेषता यह है कि हर महीने इसकी थीम बदलेगी और समाज के अलग-अलग वर्गों तथा महापुरुषों को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आने वाले आयोजनों को लेकर भी विशेष थीम तय की गई है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में ‘अंत्योदय वंदन पर्व’ मनाया जाएगा, जिसमें स्वच्छता दीदी, पिंक दीदी, सफाई दीदी सहित जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले लोगों को मंच प्रदान किया जाएगा।

वहीं रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर मंच महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 से 29 वर्ष के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। दिसंबर माह में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित भव्य कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

तिरंगा फेस्ट का आयोजन जिला प्रशासन रायपुर, नगर निगम रायपुर, कला केंद्र एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य कला, संस्कृति, देशभक्ति और समाज के विभिन्न वर्गों को एक साझा मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, नगर निगम बिरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा, अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान राठौर, पार्षद श्री अमर गिदवानी सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































