नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गैर-संचारी रोगों पर रायपुर में संभाग स्तरीय मंथन, सेवाएं मजबूत करने पर जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गैर-संचारी रोगों पर रायपुर में संभाग स्तरीय मंथन, सेवाएं मजबूत करने पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

पांच जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, स्क्रीनिंग से लेकर उपचार, फॉलोअप और डेटा प्रबंधन पर हुई विस्तृत चर्चा


रायपुर ACGN:- राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रायपुर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यशाला में रायपुर संभाग के पांच जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मिथिलेश चौधरी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिले के NCD नोडल अधिकारी, कंसल्टेंट, FLO के साथ विकासखंड स्तर के खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO), BPM, BDM सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
रायपुर जिले से जिला NCD नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति नारायण और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजरवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार के साथ मरीजों के फॉलोअप तथा कार्यक्रम से संबंधित रिपोर्टिंग को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में राज्य स्तर से उप संचालक (NP-NCD) डॉ. संजीव मेश्राम, स्टेट NCD मेडिकल ऑफिसर डॉ. उर्विन शाह और स्टेट NP-NCD कंसल्टेंट श्रीमती अभिलाषा शर्मा रात्रे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को NCD स्क्रीनिंग, उपचार, फॉलोअप तथा रिपोर्टिंग और डेटा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए केवल अस्पताल स्तर पर ही नहीं, बल्कि समुदाय स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करना जरूरी है।
प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य NP-NCD के तहत संचालित गतिविधियों को और प्रभावी बनाना तथा मरीजों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now