नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रेन में हादसा हुआ तो कैसे बचेंगे यात्री? रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, साइबर ठगी से भी किया अलर्ट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ट्रेन में हादसा हुआ तो कैसे बचेंगे यात्री? रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, साइबर ठगी से भी किया अलर्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

SDRF, RPF, GRP, मेडिकल टीम और पुलिस ने मिलकर किया आपदा प्रबंधन का अभ्यास; आगजनी से बचाव और सार्वजनिक Wi-Fi के सुरक्षित इस्तेमाल की दी जानकारी

कोरबा ACGN:- कोरबा रेलवे स्टेशन पर किसी भी आकस्मिक घटना या आपदा की स्थिति में यात्रियों की जान बचाने और राहत-बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने की तैयारियों को परखने के लिए कोरबा पुलिस ने संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान पुलिस के साथ SDRF, RPF, GRP, मेडिकल टीम और अन्य संबंधित सुरक्षा बलों ने मिलकर आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू और आपसी समन्वय का अभ्यास किया।


मॉक ड्रिल का उद्देश्य रेलवे स्टेशन या ट्रेन में दुर्घटना, आगजनी अथवा किसी अन्य आपात स्थिति के दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से शुरू करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना रहा।


            हादसा हुआ तो किस रास्ते से होगा रेस्क्यू?
अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में रेस्क्यू और राहत कार्य के लिए निर्धारित किए जाने वाले रूट प्लान पर चर्चा की गई। किस टीम की क्या जिम्मेदारी होगी, किस तरह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय कैसे लिया जाएगा, इन सभी पहलुओं को व्यावहारिक रूप से परखा गया।
इस दौरान विभिन्न सुरक्षा एवं राहत एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यात्रियों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।


               ट्रेन की पैंट्री में आग लगी तो क्या करें?
मॉक ड्रिल के दौरान ट्रेन की पैंट्री या रेलवे स्टेशन परिसर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी गई। फायर सेफ्टी एवं होमगार्ड के कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग और आग पर नियंत्रण के प्राथमिक उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।
रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम नागरिकों को भी आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता के साथ सुरक्षित स्थान की ओर जाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की जानकारी दी गई।


   फ्री Wi-Fi के चक्कर में कहीं बैंक खाता न हो जाए खाली!
मॉक ड्रिल के साथ कोरबा पुलिस ने यात्रियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। साइबर जागृति अभियान के तहत विशेष रूप से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में उपलब्ध RailWire/RailNet फ्री Wi-Fi का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई।


यात्रियों को बताया गया कि सार्वजनिक Wi-Fi का इस्तेमाल करते समय बैंकिंग, UPI, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए तथा किसी अनजान वेबसाइट या ऐप पर अपनी निजी जानकारी दर्ज करने से पहले पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।


पुलिस ने अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो समय गंवाए बिना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
           कई विभागों ने मिलकर परखी अपनी तैयारी
पूरे कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैंकरा, RPF इंस्पेक्टर सतीश कुमार, साइबर थाना निरीक्षक ललित चंद्रा सहित SDRF, GRP, RPF, मेडिकल टीम, होमगार्ड एवं कोरबा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस और सहयोगी एजेंसियों ने यह परखने का प्रयास किया कि किसी वास्तविक आपातकालीन स्थिति में किस तरह कम से कम समय में यात्रियों को सुरक्षित किया जाए और राहत-बचाव कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।


कोरबा पुलिस का संदेश साफ है, आपदा आने का इंतजार नहीं, उससे पहले तैयारी जरूरी है। इसी तैयारी को मजबूत करने के लिए आयोजित यह अभ्यास यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का भी माध्यम बना।
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now