नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूर्यघर योजना की रफ्तार धीमी! कलेक्टर ने बैंकों को लगाई फटकार, लंबित फाइलें निपटाने के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूर्यघर योजना की रफ्तार धीमी! कलेक्टर ने बैंकों को लगाई फटकार, लंबित फाइलें निपटाने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर


कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समीक्षा बैठक, विभागवार और बैंकवार प्रगति की जांच; पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ देने के निर्देश


रायपुर ACGN:- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को जिले में गति देने के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुरुवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की बैठक लेकर योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सामने आई अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ जल्द दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक में योजना के तहत विभागवार और बैंकवार प्रगति, प्राप्त आवेदनों, लंबित प्रकरणों तथा स्वीकृत एवं निराकृत मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है, इसलिए प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
    बैंक स्तर पर फाइलें लंबित रहीं तो कैसे मिलेगा लाभ?
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी संबंधित बैंकों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जुड़े लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए। पात्र आवेदनों को बैंक स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने तथा आवश्यक कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में योजना की अपेक्षित गति नहीं होने पर अधिकारियों को कार्यप्रणाली में तेजी लाने और पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ शीघ्र पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
         गांव-गांव तक पहुंचेगी योजना की जानकारी
कलेक्टर ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जुड़ सकें। इसके लिए विभागीय मैदानी अमले, शिविरों और अन्य उपलब्ध माध्यमों के जरिए आम लोगों को योजना की जानकारी देने को कहा गया।
योजना से जुड़ी प्रक्रिया, पात्रता और उपलब्ध लाभ की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया, ताकि जानकारी के अभाव में कोई पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम मोहम्मद मोफिज सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now