नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कटघोरा में शराब का खेल! बाइक से अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कटघोरा में शराब का खेल! बाइक से अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

पैसन प्रो बाइक से शराब का अवैध परिवहन, दो आरोपी गिरफ्तार; आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कटघोरा थाना पुलिस ने बाइक से अंग्रेजी शराब का कथित अवैध परिवहन करते दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।


पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कटघोरा पुलिस ने हरिशंकर यादव, पिता धनीराम यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी झलकचार रंजना, थाना दीपका तथा संजय कुमार कंवर, पिता हरेली सिंह कंवर, उम्र 27 वर्ष, निवासी झलकचार रंजना, थाना दीपका को पकड़ा।


पुलिस ने दोनों के कब्जे से अंग्रेजी शराब जब्त करने के साथ ही शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पैसन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG12N7497 को भी जब्त किया है।
मामले में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 244/2026 दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।
कोरबा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now