पुडुचेरी में खुलेंगे विकास के नए पन्ने, ओडिशा के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बरहमपुर, गंजाम
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
PIB के नेतृत्व में अंतरराज्यीय प्रेस भ्रमण, केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और परियोजनाओं की जमीनी हकीकत को करीब से देखेगा प्रतिनिधिमंडल
गंजाम ACGN:- केंद्र सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के नेतृत्व में ओडिशा के पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल अंतरराज्यीय प्रेस भ्रमण के तहत पुडुचेरी पहुंचा है। इस दौरे के माध्यम से पत्रकारों को केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक पहलों और परियोजनाओं की प्रगति तथा उनके जमीनी प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिलेगा।
दौरे की शुरुआत में प्रतिनिधिमंडल ने महाबलीपुरम का भ्रमण किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वास्थ्य, चिकित्सा अनुसंधान और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े संस्थानों का दौरा किया जाएगा।
पत्रकार जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), ICMR से जुड़े संस्थानों तथा इंस्टीट्यूट ऑफ वेक्टर कंट्रोल रिसर्च सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की कार्यप्रणाली और गतिविधियों को करीब से समझेंगे।
उपराज्यपाल से भी होगी मुलाकात
प्रेस भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल की पुडुचेरी के उपराज्यपाल से भी मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान पुडुचेरी के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
मरीन फार्मिंग परियोजना भी बनेगी आकर्षण
दौरे का एक महत्वपूर्ण आकर्षण इंटीग्रेटेड मरीन फार्मिंग एवं सी-केज कल्चर परियोजना का अवलोकन भी रहेगा। पत्रकार समुद्री कृषि, आधुनिक मत्स्य पालन और उससे जुड़ी तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में कलिंग टीवी के साउथ ओडिशा हेड प्रकाश पटनायक सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार एवं जनसंचार प्रतिनिधि शामिल हैं।
यह अंतरराज्यीय प्रेस भ्रमण पत्रकारों को विकास योजनाओं और परियोजनाओं को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर उनके वास्तविक स्वरूप को देखने और समझने का अवसर प्रदान कर रहा है। इससे प्राप्त अनुभवों और जानकारियों को पत्रकार अपने माध्यमों के जरिए आम जनता तक पहुंचाएंगे।
प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































