विधानसभा क्षेत्र में पुलिस का शिकंजा, 3 फरार दबोचे; 5 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र से 2 फरार आरोपित व 1 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, शराबखोरी-छीलटई और चाकूबाजी करने वालों पर भी कार्रवाई
रायपुर ACGN:- अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायपुर ग्रामीण पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना विधानसभा पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों और एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, छीलटई एवं चाकूबाजी जैसी गतिविधियों में संलिप्त पांच व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में की गई। फरार आरोपितों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार किया।

करण नायक लंबे समय से था फरार
थाना विधानसभा के अपराध क्रमांक 400/2026, धारा 109, 3(5) बीएनएस के प्रकरण में धारा 173(8) के तहत लंबित विवेचना के दौरान आरोपित करण नायक लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी एवं मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उसकी पतासाजी की और गिरफ्तार कर लिया।

अमर नायक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
अपराध क्रमांक 278/2026, धारा 296, 115, 351, 117(2), 109(1) बीएनएस के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित अमर नायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी माध्यमों से प्राप्त जानकारी का विश्लेषण और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

स्थायी वारंटी बादशाह अली गिरफ्तार
थाना विधानसभा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बादशाह अली, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, दलदल सिवनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी एवं मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर उसकी पतासाजी की और गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

शराबखोरी, छीलटई और चाकूबाजी पर भी कार्रवाई
पुलिस ने थाना विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, छीलटई एवं चाकूबाजी कर आमजन के बीच अशांति और भय का वातावरण निर्मित करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट एवं धारा 170/126, 135 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर
थाना विधानसभा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ फरार आरोपितों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, छीलटई, चाकूबाजी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी और कार्रवाई तेज की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी विश्लेषण, सूचना संकलन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा जा रहा है। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना विधानसभा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711,9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































