नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कर्मचारियों के वेतन में कटौती पड़ी भारी, एजेंसी पर 10 लाख की गाज! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कर्मचारियों के वेतन में कटौती पड़ी भारी, एजेंसी पर 10 लाख की गाज!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी की 10 लाख रुपए की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात; अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर ब्लैकलिस्ट


रायपुर ACGN:- प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन से कथित अनुचित कटौती और कम भुगतान की शिकायत जांच में प्रमाणित होने के बाद छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंडल ने मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव की 10 लाख रुपए की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात कर दी है। साथ ही एजेंसी को मंडल में कार्यरत एजेंसियों की काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में दर्ज किया गया है।
मंडल के अनुसार नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त निविदा के तहत एजेंसी के साथ 1 जुलाई 2023 को मानव संसाधन उपलब्ध कराने का अनुबंध हुआ था। इसकी अवधि मार्च 2026 में समाप्त हो चुकी है।


     वेतन से सुरक्षा निधि के नाम पर कटौती की शिकायत
निविदा अवधि समाप्त होने के बाद मंडल मुख्यालय में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने शिकायत की कि एजेंसी ने करीब पांच माह तक उनके वेतन से सुरक्षा निधि के नाम पर राशि काटी और कार्यकाल समाप्त होने के बाद वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन राशि वापस नहीं की गई।
शिकायत मिलने के बाद मंडल ने दस्तावेजों, बैंक खातों और भुगतान संबंधी अभिलेखों की जांच की। जांच में कर्मचारियों के वेतन से किश्तों में राशि काटे जाने के साथ ही मंडल से एजेंसी को प्राप्त राशि की तुलना में कर्मचारियों को कम वेतन भुगतान किए जाने की बात सामने आई।


जांच में सामने आई अनियमितता, एजेंसी ने कटौती स्वीकारी
मंडल द्वारा एजेंसी को नोटिस जारी किया गया। एजेंसी ने अपने जवाब में कर्मचारियों के वेतन से राशि काटे जाने की बात स्वीकार की। शिकायत के बाद कुछ राशि कर्मचारियों को वापस किए जाने की जानकारी भी सामने आई।
जांच और एजेंसी के जवाब के आधार पर मंडल ने माना कि निविदा एवं अनुबंध में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया गया।


   EPF, ESIC और श्रम कानूनों के पालन की थी शर्त
निविदा की शर्तों के अनुसार एजेंसी के लिए कर्मचारियों के वेतन भुगतान के साथ EPF, ESIC, LWF एवं न्यूनतम मजदूरी सहित संबंधित श्रम कानूनों का पालन करना अनिवार्य था। कर्मचारियों के वैधानिक अंशदान को संबंधित खातों में जमा कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेज प्रस्तुत करना भी अनुबंध का हिस्सा था।
अनुबंध में संतोषप्रद कार्य नहीं होने की स्थिति में परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जब्त करने तथा नियमों का उल्लंघन होने पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का प्रावधान था।
                   मंडल ने लिया कड़ा फैसला
इन्हीं तथ्यों और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन को देखते हुए मंडल ने 10 लाख रुपए की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात करते हुए मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट कर दिया।
मंडल के आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने कहा कि प्लेसमेंट कर्मचारियों को उनके वैधानिक एवं अनुबंधानुसार देय वेतन तथा सामाजिक सुरक्षा लाभों से वंचित किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। दस्तावेजों, बैंक खातों और भुगतान अभिलेखों की जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्लेसमेंट कर्मचारियों को वेतन, EPF, ESIC और अन्य वैधानिक लाभ समय पर मिलें तथा किसी कर्मचारी के वेतन से अनुचित या अनधिकृत कटौती न हो। नियमों की अनदेखी, अनुबंधीय शर्तों के उल्लंघन या वैधानिक अंशदान में लापरवाही मिलने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामले में गृह निर्माण मंडल की यह कार्रवाई अब अन्य प्लेसमेंट एजेंसियों के लिए भी सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर – हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता।
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’ सच को सामने लाने और जनहित की आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध।
अपने क्षेत्र की खबर, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार या जनसमस्या हमें भेजें।
 समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क:
7647981711 | 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now