नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उधारी के पैसे बने खूनी विवाद की वजह! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उधारी के पैसे बने खूनी विवाद की वजह!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

एक लाख रुपए की मांग को लेकर दो दोस्तों से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप; देवेन्द्र नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

रायपुर ACGN:- उधारी के पैसों को लेकर रायपुर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी हसनैन सिद्दिकी अपने दोस्त असजद खान के साथ राजातालाब में रहता है। 30 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे हसनैन के मोबाइल पर अब्दुल हकीम का फोन आया और उसने एक लाख रुपए की मांग की। इस पर हसनैन ने पूर्व में लिए गए दो लाख रुपए वापस करने की बात कही। इसके बाद हकीम ने दोनों को देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम के सामने मिलने बुलाया।
        मुक्तिधाम के सामने घेरकर मारपीट का आरोप
पुलिस के मुताबिक दोनों के मौके पर पहुंचने पर वहां अब्दुल हकीम के साथ हुसैन उर्फ बिट्टू, जावेद और सोनू भी मौजूद थे। आरोप है कि हकीम ने एक लाख रुपए देने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की।
इसके बाद जावेद और हुसैन उर्फ बिट्टू ने असजद खान के साथ हाथ-मुक्का तथा धातु की वस्तु से मारपीट की। वहीं सोनू पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप है। इसी दौरान हकीम और सोनू ने हसनैन सिद्दिकी के साथ हाथ-मुक्का और बेल्ट से मारपीट की, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर में चोट आई।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
       तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज
प्रार्थी की रिपोर्ट पर देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 144/2026 दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
लगातार दबिश के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त अब्दुल हकीम, सौरभ यादव उर्फ सोनू और जावेद मेमन को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की है। घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01. अब्दुल हकीम, पिता अब्दुल रशीद, उम्र 28 वर्ष, निवासी ताजनगर, बल्लू किराना स्टोर के पास, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
02. सौरभ यादव उर्फ सोनू, पिता मनसुख लाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी फाफाडीह कुम्हारपारा, थाना गंज, रायपुर।
03. जावेद मेमन, पिता स्व. अय्युब मेमन, उम्र 22 वर्ष, निवासी पारस नगर, शिव मंदिर के पास, थाना देवेन्द्र नगर, रायपुर।
पुलिस का कहना है कि प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी लगातार जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उधारी के विवाद से शुरू हुआ मामला मारपीट और धमकी तक पहुंच गया। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर निगाहें टिकी हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर – हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता।
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल ‘अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़’  सच को सामने लाने और जनहित की आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध।
अपने क्षेत्र की खबर, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार या जनसमस्या हमें भेजें।
📞 समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क:
7647981711 | 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now