नेपाल की बाढ़ में अपनों का पता नहीं, अंबिकापुर की डॉ. मीना भी लापता, मंत्री अग्रवाल ने जताई चिंता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
288 से अधिक भारतीयों के लापता होने की खबर से चिंता बढ़ी, डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से संपर्क
रायपुर, 30 अगस्त 2026/जिला ACGN:- नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। लापता भारतीय नागरिकों में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं। डॉ. मीना गुप्ता वरिष्ठ नेता श्री कर्ताराम गुप्ता की बेटी हैं और वर्तमान में ब्रिटेन में चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद डॉ. मीना गुप्ता की स्थिति को लेकर परिवार और परिचितों में चिंता का माहौल है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में उनका परिवार अकेला नहीं है और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासनिक एवं राजनयिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि डॉ. मीना गुप्ता से संबंधित जानकारी को लेकर नेपाल स्थित भारतीय दूतावास तथा संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं भी तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई ई-मेल आईडी श्री कर्ताराम गुप्ता को उपलब्ध कराई गई है, ताकि डॉ. मीना गुप्ता से जुड़ी आवश्यक जानकारी और विवरण मंत्रालय तक पहुंचाए जा सकें। इससे उनकी तलाश तथा सुरक्षित वापसी के प्रयासों में जरूरी सूचनाओं का उपयोग किया जा सकेगा।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि डॉ. मीना गुप्ता भी इसी सूची में शामिल हैं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि उपलब्ध सभी माध्यमों का उपयोग करते हुए उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने सदस्य के लापता होने की खबर बेहद पीड़ादायक होती है। ऐसे समय में परिवार की चिंता और व्याकुलता को समझना जरूरी है। प्रशासनिक और राजनयिक स्तर पर आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए डॉ. मीना गुप्ता सहित नेपाल में लापता सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नेपाल की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस त्रासदी में जिन लोगों के परिजन लापता हैं, उनके लिए यह बेहद कठिन दौर है। ऐसे समय में सरकार, प्रशासन और संबंधित संस्थाओं के स्तर पर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना आवश्यक है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि डॉ. मीना गुप्ता सहित बाढ़ में फंसे और लापता सभी लोग सकुशल हों तथा जल्द से जल्द अपने परिवारों के बीच लौटें। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहत एवं बचाव कार्यों तथा लापता लोगों की तलाश में जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने परिजनों के बीच पहुंच सकेंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































