नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लक्ष्य बड़ा हो तो जुनून और मेहनत भी बड़ी हो : राज्यपाल रमेन डेका – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लक्ष्य बड़ा हो तो जुनून और मेहनत भी बड़ी हो : राज्यपाल रमेन डेका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

रायपुर ACGN :- बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षा, सम्मान और प्रेरणा से जुड़ा गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों, 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों, पीएटी में चयनित छात्रों तथा ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले 9 युवाओं को सम्मानित किया गया।


सफलता के लिए जुनून जरूरी, मेहनत का कोई विकल्प नहीं
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना जितना जरूरी है, उसे हासिल करने के लिए जुनून और निरंतर मेहनत करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहें और असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में निर्मित नया सभाकक्ष विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम बनेगा। यहां सांस्कृतिक, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। राज्यपाल ने शिक्षक-छात्र संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक अपने आचरण और व्यवहार से विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनें।


मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग जरूरत के मुताबिक करें
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को डिजिटल दौर में तकनीक के संतुलित उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकें सुविधाजनक और उपयोगी हैं, लेकिन इनका अत्यधिक इस्तेमाल विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्ममंथन को प्रभावित कर सकता है। इसलिए तकनीक का उपयोग ज्ञान और आवश्यक कार्यों के लिए संतुलित रूप से किया जाना चाहिए।
उन्होंने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें कौशल विकास और विद्यार्थियों को अपनी रुचि के विषय में विशेषज्ञता हासिल करने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।


        चाम्पा के लिए ऐतिहासिक अवसर : टंकराम वर्मा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राज्यपाल के चाम्पा आगमन को गांव के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताया। उन्होंने अपने स्कूली जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आने वाली असफलताओं से कभी निराश नहीं होना चाहिए। लगातार प्रयास और मेहनत ही सफलता का रास्ता खोलती है। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने भी संबोधित किया।


         मां की स्मृति में लगाया अमलताश का पौधा
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपनी स्वर्गीय माता चम्पावती डेका की स्मृति में विद्यालय परिसर में अमलताश का पौधा रोपा। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली बचाने का संदेश भी दिया गया।
        धान-चावल के बीजों से बनी राखी ने खींचा ध्यान
विद्यालय परिसर में ‘बिहान’ योजना से जुड़ी आजीविका दीदियों द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना की। इसी दौरान बिहान की दीदियों ने धान और चावल के बीजों से तैयार की गई हस्तनिर्मित राखी राज्यपाल को बांधी। अनूठी राखी देखकर राज्यपाल ने महिलाओं के हुनर और रचनात्मकता की जमकर प्रशंसा की।
    मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं का सम्मान
समारोह में शिक्षक एवं शिक्षाविद एस.एम. पाध्ये, डॉ. निशा झा, डॉ. डी.एन. राय और भूषण धुरंधर का सम्मान किया गया। वहीं 12वीं के स्टेट टॉपर जिज्ञासु वर्मा, साक्षी वर्मा, 10वीं के अमित कुमार टंडन सहित पीएटी में चयनित प्रवीण डहरिया, ममता साहू और मयंक वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में शिक्षा, मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा
“निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now