फसल चराने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कीटनाशक जबरन पिलाकर हत्या का आरोप, हिर्री पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर ACGN:- खेत की फसल चराने की मामूली बात को लेकर उपजे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। हिर्री थाना क्षेत्र में एक 58 वर्षीय व्यक्ति को कथित रूप से पकड़कर जबरदस्ती कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक राजू निर्मलकर पिता कोदू निर्मलकर, उम्र 58 वर्ष, निवासी पथराली थाना हिर्री की मौत के मामले में मर्ग क्रमांक 35/26 के तहत जांच की जा रही थी। मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी शीला निर्मलकर के कथन, घटनास्थल के निरीक्षण और पंचनामा कार्रवाई से सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस को हत्या की आशंका हुई।
जांच में यह बात सामने आई कि खेत की फसल को चराने की बात को लेकर आरोपियों का मृतक के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि आरोपियों ने मृतक को पकड़कर जबरदस्ती कीटनाशक दवा पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिर्री पुलिस ने अपराध क्रमांक 229/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर तलाश करते हुए मामले से जुड़े आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में गोलू उर्फ जगजीवन पठारी, निवासी मुरू, मनमोहन पठारी, निवासी मुरू, संदीप यादव, निवासी पथराली तथा राकेश निर्मलकर, निवासी अमसेना को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक का भी उल्लेख पुलिस ने किया है।
आरोपी के मेमोरण्डम से सामने आई अहम जानकारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी गोलू उर्फ जगजीवन पठारी का मेमोरण्डम कथन लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को कीटनाशक दवा पिलाने की बात स्वीकार की। आरोपी ने यह भी बताया कि कीटनाशक दवा का डिब्बा घटना स्थल के पास झाड़ियों में छिपा दिया गया था।
पुलिस ने प्रकरण से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विवेचना पूरी करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हिर्री पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है। घटना के पीछे खेत की फसल चराने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































