नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हजारों बहनों ने मंत्री देवांगन को बांधी राखी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हजारों बहनों ने मंत्री देवांगन को बांधी राखी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

डी-1 निवास में सुबह से लगा बहनों का तांता, “बहनी मन संग राखी के तिहार” में दिखा भाई-बहन के स्नेह का अनूठा रंग

कोरबा ACGN:- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोरबा विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। डी-1, पंचवटी के पास स्थित शासकीय निवास में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा आयोजित “बहनी मन संग राखी के तिहार” कार्यक्रम में हजारों बहनें अपने विधायक और मंत्री भाई को राखी बांधने पहुंचीं।
सुबह से ही मंत्री श्री देवांगन के निवास पर बहनों की भीड़ जुटने लगी। लंबी कतारों में खड़ी बहनों ने बारी-बारी से तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे परिसर में रक्षाबंधन के गीत, उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा।


         वर्षों का रिश्ता, राखी के धागे में दिखा विश्वास
इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पार्षद से लेकर कोरबा नगर निगम के महापौर, कटघोरा विधायक, संसदीय सचिव और अब कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बनने तक कोरबा की बहनों ने उन्हें जिस आत्मीयता से अपना भाई मानकर स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का भी पर्व है। बहन की कलाई से बंधा राखी का धागा भाई को जीवनभर उसके सम्मान और सुख-दुःख में साथ खड़े रहने की जिम्मेदारी का एहसास कराता है। कोरबा की बहनों का यह स्नेह उनके लिए सौभाग्य और बड़ी जिम्मेदारी दोनों है।


महिलाओं का सम्मान और आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकता
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के केंद्र में माताओं और बहनों का सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और खुशहाली है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 13 लाख 85 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ गांव और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ताकत दे रही हैं।


        महतारी वंदन से बहनों को मिल रहा आर्थिक संबल
श्री देवांगन ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की करीब 68 लाख बहनों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं, बच्चों की पढ़ाई, सिलाई-कढ़ाई और अन्य आजीविका गतिविधियों में कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिलने वाला यह आर्थिक संबल केवल उनके दैनिक जीवन में मदद नहीं कर रहा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी भूमिका को भी मजबूत कर रहा है।


         हजारों बहनों के स्नेह से भावुक हुआ रक्षाबंधन
“बहनी मन संग राखी के तिहार” कार्यक्रम में हजारों बहनों की मौजूदगी ने रक्षाबंधन को एक बड़े पारिवारिक उत्सव का रूप दे दिया। बहनों ने मंत्री श्री देवांगन को राखी बांधकर अपने भाई के प्रति स्नेह जताया, वहीं मंत्री ने भी सभी बहनों के सम्मान और विश्वास को सदैव बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now