नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांजा तस्करों पर जशपुर पुलिस का बड़ा आघात: 520 किलो गांजा जब्त, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; तीन वाहन भी पुलिस के कब्जे में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांजा तस्करों पर जशपुर पुलिस का बड़ा आघात: 520 किलो गांजा जब्त, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार; तीन वाहन भी पुलिस के कब्जे में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय


ऑपरेशन आघात के तहत कुनकुरी और नारायणपुर में तीन कार्रवाई, करीब 3 करोड़ रुपये की जब्ती

जशपुर ACGN:- जशपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत जशपुर पुलिस ने कुनकुरी और नारायणपुर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 520 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये और वाहनों की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इस तरह पूरी कार्रवाई में लगभग 3 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
                कुनकुरी में 494 किलो गांजा बरामद
कुनकुरी पुलिस 27 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान तपकरा की ओर से आ रही बिना नंबर की सोल्ड बोलेरो पिकअप संदिग्ध नजर आई। पुलिस टीम ने थाना के सामने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में दो व्यक्ति मिले, जिनकी पहचान अनवर अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी नेकरा, थाना अंगडे, जिला रोहतास, बिहार और दिनेश कुमार केसरी उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम दादर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर, बिहार के रूप में हुई।


पुलिस ने पिकअप की डाला में सब्जी की ट्रे के नीचे छिपाकर रखी छह बोरियों की तलाशी ली। इनमें पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे 120 पैकेट मिले। जांच में इन पैकेटों में करीब 246 किलोग्राम गांजा पाया गया। आरोपियों से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसी दौरान पुलिस टीम ने सामने से तेज गति से गुजरती बिना नंबर की सोल्ड सेल्टोस कार को देखा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देखकर चालक सालियाटोली के पास कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। कार की तलाशी में 20 बैगों में रखे 120 पैकेट मिले, जिनमें करीब 248 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।


इस तरह अकेले कुनकुरी थाना क्षेत्र में कुल 494 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल दो वाहन जब्त किए गए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी हुई है।
          नारायणपुर में कार से मिला 26 किलो गांजा
इसी दिन करीब 11:30 बजे नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-33C-5625 में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नारायणपुर चौक में घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली।


कार की डिक्की में छिपाकर रखे 17 पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब 26 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान कमल किशोर ओझा उम्र 56 वर्ष, निवासी शिवपुरी जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश और अनिता सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुरी जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।
पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक तस्करी की कड़ी खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाने की जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा उड़ीसा में कहां से लाया गया था और उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक इसकी डिलीवरी की जानी थी।
पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल करते हुए सप्लायर, खरीदार और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।
ऑपरेशन आघात रहेगा जारी
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि कुनकुरी और नारायणपुर थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए गांजा सहित चार तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी जशपुर श्री निमितेश सिंह और डीएसपी जशपुर श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई। कुनकुरी और नारायणपुर थाना पुलिस की टीमों की कार्रवाई में कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now