नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ का बहनों को आत्मनिर्भरता का तोहफा, 50 महिलाओं को मिले ई-रिक्शा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ का बहनों को आत्मनिर्भरता का तोहफा, 50 महिलाओं को मिले ई-रिक्शा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- प्रदीप मिश्रा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ, बहनों ने बांधी राखी तो मुख्यमंत्री ने साड़ी और मिठाई भेंट कर दिया स्नेह

जशपुर, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जशपुर जिले में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बगिया कैंप कार्यालय में ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का शुभारंभ करते हुए स्व-सहायता समूहों से जुड़ी 50 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रिक्शा महिलाओं के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि नियमित आमदनी और सम्मानजनक स्वरोजगार का माध्यम बनेगा।


बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने साड़ी-मिठाई से जताया स्नेह
रक्षाबंधन के आत्मीय माहौल में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने भी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें साड़ी और मिठाई भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री का बहनों के प्रति आत्मीय अंदाज कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा।


           ‘ई-रिक्शा’ बना आत्मनिर्भरता की नई सवारी
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है। आज प्रदेश की महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर स्वावलंबन की नई मिसाल कायम कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को ऐसी आयमूलक गतिविधियों से जोड़ना है, जिनसे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।


        पिछली बार 14, इस बार 50 बहनों को ई-रिक्शा
मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की यह पहल लगातार विस्तार ले रही है। पिछले रक्षाबंधन पर स्व-सहायता समूहों की 14 महिलाओं को ई-रिक्शा दिए गए थे। इस वर्ष ‘जशपुर एक्सप्रेस’ के तहत 50 और महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं।


उन्होंने बताया कि रायपुर में भी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 92 ई-रिक्शा प्रदान किए गए हैं। ई-रिक्शा चलाने वाली महिलाएं लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर रही हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता भी बढ़ रही है।
किराना और सब्जी कारोबार से लेकर ई-रिक्शा तक आगे बढ़ रहीं दीदियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाएं किराना दुकान, सब्जी व्यवसाय और अन्य छोटे उद्यमों के माध्यम से लगातार आगे बढ़ रही हैं। अब ई-रिक्शा जैसी सेवाओं में भी उनकी भागीदारी बढ़ रही है।
उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, बाजार सुविधा और मुद्रा ऋण जैसी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया।
‘जशपुर एक्सप्रेस’ से रोजगार और आवागमन दोनों को मिलेगी गति
‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना के माध्यम से महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध कराकर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने के साथ ही आम लोगों के लिए स्थानीय आवागमन की सुविधा बेहतर करने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने परिश्रम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम करें।


      बगिया को करीब 3 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने बगिया क्षेत्र में विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया। उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बगिया विश्राम गृह के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा बगिया में यादव मोहल्ला तक बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इन सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों के जीवन में सहूलियत बढ़ने के साथ स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।
      राखी के स्नेह के साथ आत्मनिर्भरता का संकल्प
रक्षाबंधन पर आयोजित इस कार्यक्रम में राखी के स्नेह और आत्मनिर्भरता का संदेश एक साथ दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा और प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की प्रत्येक बहन को आगे बढ़ने का अवसर मिले, वह आर्थिक रूप से सशक्त बने और अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ की प्रगति में भी भागीदार बने।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें:
📞 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now