नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाबा कर्मेश्वर के दरबार में गूंजा हर-हर महादेव, शिव आराधना में डूबे मुख्यमंत्री साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बाबा कर्मेश्वर के दरबार में गूंजा हर-हर महादेव, शिव आराधना में डूबे मुख्यमंत्री साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

ग्राम कर्रा में श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना के साथ मंगल भवन की घोषणा


बलरामपुर-रामानुजगंज ACGN:- श्रावण मास की पावन बेला में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम कर्रा की धरती भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आई। यहां आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर की कृपा से यह क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।
शिव आराधना में मुख्यमंत्री ने मांगा छत्तीसगढ़ के लिए सुख-शांति का आशीर्वाद


श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्राम कर्रा की पावन भूमि पर श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा का आयोजन होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कथावाचक आचार्य दिव्यानंद जी महाराज को नमन करते हुए आयोजन समिति और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उनकी कृपा पूरे छत्तीसगढ़ पर बनी रहे और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
   शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर से जोड़ने की तैयारी
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ धर्म, संस्कृति और आस्था की समृद्ध परंपराओं की भूमि है। यह माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। प्रदेश के गांव-गांव में प्राचीन शिवालय, देवी मंदिर और लोक आस्था के केंद्र हमारी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और संवारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे।
रामलला से लेकर 19 तीर्थों तक, हजारों श्रद्धालुओं को मिला दर्शन का अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान श्रीराम से गहरा और आत्मीय संबंध है। राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 50 हजार श्रद्धालु इस योजना के माध्यम से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों की धार्मिक आस्था और तीर्थ दर्शन की इच्छा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ दर्शन योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों को चिन्हांकित किया गया है और अब तक लगभग 10 हजार श्रद्धालु इसका लाभ लेकर विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कर चुके हैं।
शांति के साथ विकास की ओर बढ़ रहा बस्तर
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दशकों तक हिंसा से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब शांति और विकास का नया वातावरण बन रहा है। दूरस्थ इलाकों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले और ग्राम कर्रा में भी विकास कार्यों को लगातार गति दी जाएगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
   सदियों से आस्था का दीप जला रहा बाबा कर्मेश्वर धाम
ग्राम कर्रा स्थित बाबा कर्मेश्वर धाम क्षेत्र की लोक आस्था का प्राचीन और महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां विराजमान शिवलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ है। जनश्रुतियों में लगभग नौवीं-दसवीं शताब्दी में साल के वृक्ष के खोल में शिवलिंग की उत्पत्ति की बात कही जाती है। तभी से यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है।
वर्तमान में श्री कर्मेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार समिति द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। बाबा कर्मेश्वर धाम से जुड़ी कई लोक मान्यताएं आज भी ग्रामीणों की आस्था का हिस्सा हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पुराने समय में पर्याप्त वर्षा नहीं होने पर ग्रामीण भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते थे। ऐसी पीढ़ियों पुरानी लोक आस्थाओं ने बाबा कर्मेश्वर धाम को क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र बना दिया है।
   मां के नाम रुद्राक्ष, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कर्मेश्वर धाम मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी साय के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने भी मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया। अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।
       श्रद्धा, संस्कृति और विकास का संगम बना कर्रा
कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, आईजी श्री दीपक झा, सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ग्राम कर्रा में आयोजित यह धार्मिक आयोजन आस्था के साथ विकास और संस्कृति के संदेश का भी मंच बना। बाबा कर्मेश्वर के दरबार में मुख्यमंत्री की पूजा-अर्चना, मंगल भवन की घोषणा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं ने क्षेत्र की धार्मिक पहचान और विकास की संभावनाओं को एक साथ सामने रखा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now