नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सावन की फुहार, झूले की बहार और संग-संग खिलखिलाता जमनीपाली – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सावन की फुहार, झूले की बहार और संग-संग खिलखिलाता जमनीपाली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


अग्रसेन भवन में सजा सावन महोत्सव, महिलाओं ने झूले, रोचक खेलों और रंगारंग कार्यक्रमों का लिया आनंद


जमनीपाली ACGN:- सरदार वल्लभ भाई नगर जमनीपाली स्थित अग्रसेन भवन में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। साडा कॉलोनी जमनीपाली की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सावन के पारंपरिक रंग, गीत-संगीत, झूले और मनोरंजक खेलों के बीच पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
कान्हा को झूला झुलाकर हुई शुरुआत, फिर सजा सावन का रंग
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी एवं श्रीमती मंतोषी देवी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
महिलाओं ने सावन के झूले का आनंद लिया और विभिन्न रोचक खेलों एवं रंगारंग प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।
‘सावन हरियाली और उल्लास का प्रतीक’—अर्चना उपाध्याय
महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने कहा कि सावन का महीना भारतीय संस्कृति में हरियाली, उमंग और उल्लास का प्रतीक माना जाता है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर भी देते हैं।
मनोरंजन के साथ मेल-जोल बढ़ाना भी उद्देश्य’—कुसुम द्विवेदी
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक सोच, आपसी मेल-जोल और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
        महिलाओं की मेहनत से सजा यादगार आयोजन
सावन महोत्सव को सफल बनाने में आरती तिवारी, श्वेता कौशल, सीमा अग्रवाल, सुमी यादव, प्रकृति काटेकर, वैदही काटेकर, निशा पतमासे, सारिका सिंह, सोनू, नंदनी, हैरी सारथी, अंजू कौशल, बिंदू जांगड़े, ज्योति सिंह, राधा थापा, मीना, सुप्रभा महंत, श्वेता पाढ़ी, निर्मला और नीता पटमासे का सराहनीय योगदान रहा।
आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक सावन की खुशियों को आधुनिक मनोरंजन के साथ जोड़ते हुए जमकर आनंद लिया। झूले, खेल और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच जमनीपाली की महिलाओं ने सावन महोत्सव को उत्साह और आपसी सौहार्द से भर दिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now