छात्रवृत्ति में लापरवाही नहीं चलेगी, कलेक्टर ने तय की समय-सीमा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह में निराकरण करने कहा
रायपुर ACGN:- विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिले और आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने वर्ष 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के सुचारू और समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की।

कम आवेदन पर बढ़ेगा प्रचार, पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचेगा लाभ
बैठक में जिले के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के संस्था स्तर पर पंजीयन और स्वीकृति की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से अपेक्षाकृत कम आवेदन किए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए छात्रवृत्ति के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने सभी संस्था प्रमुखों और छात्रवृत्ति प्रभारियों को आवेदन से लेकर सत्यापन और स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
पांच साल से लंबित मामलों पर कलेक्टर की नजर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक लंबित छात्रवृत्ति प्रकरणों को लेकर भी गंभीरता दिखाई। उन्होंने बैंक खाते और आधार सीडिंग से संबंधित त्रुटियों को सुधारकर लंबित मामलों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का बैंक खाता आधार से सीडिंग होना अनिवार्य है। संबंधित संस्थाएं विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दें और आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी कराएं, ताकि तकनीकी त्रुटियों के कारण छात्रवृत्ति की राशि अटकने की स्थिति न बने।
नई संस्थाओं के लिए जियो-टैगिंग और बायोमेट्रिक जरूरी
कलेक्टर ने नवीन संस्थाओं को Geo-Tagging की प्रक्रिया पूरी करने तथा संस्था प्रमुख और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी का Biometric Authentication कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के OTR (One Time Registration) और छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहयोग करना है। इसलिए तकनीकी या प्रक्रियागत कमियों के कारण किसी पात्र विद्यार्थी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
समय पर आवेदन और सत्यापन पर विशेष जोर

डॉ. गौरव सिंह ने सभी संबंधित संस्थाओं को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और छात्रवृत्ति से जुड़े कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने कहा। उन्होंने विद्यार्थियों के आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने के साथ पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं सहायक आयुक्त श्री शरत चन्द्र शुक्ला सहित संबंधित संस्थाओं के संस्था प्रमुख और छात्रवृत्ति प्रभारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































