युवाओं के आइडिया से बदलेगी रायपुर की ट्रैफिक तस्वीर!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
IIT भिलाई में ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों से स्मार्ट और व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करने की अपील
रायपुर ACGN:- रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित किए जा रहे “ट्रैफिक हैकाथॉन-2026” को लेकर IIT भिलाई में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों और युवाओं को यातायात की वास्तविक समस्याओं से जोड़ते हुए उनके नवाचारी और व्यावहारिक समाधान सामने लाना है।
पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला की परिकल्पना तथा डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में आयोजित इस पहल के तहत विद्यार्थियों को हैकाथॉन की अवधारणा, उद्देश्य, विषय-वस्तु, सहभागिता और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में IIT भिलाई के डायरेक्टर डॉ. राजीव प्रकाश, डीन श्री संतोष विश्वास, चीफ टेक्निकल ऑफिसर श्री अविजित महतो सहित दुर्ग-भिलाई के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एसीपी ट्रैफिक श्रीमती स्नेहिल साहू ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे यातायात से जुड़ी वास्तविक समस्याओं को समझें और उनके ऐसे तकनीकी एवं व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करें, जिन्हें भविष्य में शहर की यातायात व्यवस्था में लागू किया जा सके।
“Our City | Our Roads | Our Ideas” थीम पर आयोजित ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों, इंजीनियरों, अर्बन प्लानर्स, स्टार्टअप्स, एनजीओ और आम नागरिकों के रचनात्मक विचारों को एक मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से रायपुर की यातायात संबंधी चुनौतियों के लिए आधुनिक और स्थायी समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

हैकाथॉन में ट्रैफिक इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन, पार्किंग प्रबंधन, सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियंत्रण, सार्वजनिक परिवहन का एकीकरण, गैर-मोटर चालित परिवहन यानी पैदल एवं साइकिल ट्रैक तथा ट्रैफिक प्रबंधन में AI और IoT के उपयोग जैसे विषयों पर प्रतिभागी अपने आइडिया और समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसमें व्यक्तिगत अथवा टीम के रूप में सहभागिता की जा सकती है। विद्यार्थी, इंजीनियर, अर्बन प्लानर, स्टार्टअप, एनजीओ और आम नागरिक इसमें भाग ले सकते हैं तथा एक या एक से अधिक विषयों पर अपने नवाचार प्रस्तुत कर सकते हैं।
ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और आइडिया सबमिशन की प्रक्रिया 17 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। प्रतिभागी Google Form के माध्यम से अपने आइडिया के साथ फोटो, वीडियो, मैप अथवा अन्य आवश्यक सामग्री प्रस्तुत कर सकते हैं। उत्कृष्ट और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया जाएगा।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान IIT भिलाई और अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिग्नल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा आधारित ट्रैफिक विश्लेषण, पार्किंग प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन जैसे विषयों में रुचि दिखाई।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर का मानना है कि युवाओं की तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और नवाचार को शहर की वास्तविक समस्याओं से जोड़कर यातायात व्यवस्था को अधिक स्मार्ट और नागरिक-केंद्रित बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से पुलिस, तकनीकी संस्थानों, विशेषज्ञों और नागरिकों को एक साझा मंच पर लाने की पहल की जा रही है।
यातायात पुलिस ने अधिक से अधिक युवाओं और तकनीकी संस्थानों से ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि “अपने शहर, अपनी सड़कों और अपने विचारों” के माध्यम से रायपुर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके।
संपर्क : WhatsApp – 9479212870 | ई-मेल – raipurTH.ieicgsc@gmail.com | सोशल मीडिया – @cpraipurpolice
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































