नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करोड़ों का खर्च, फिर भी बदहाली का राज! आखिर अस्पताल में कौन सी व्यवस्था गायब? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

करोड़ों का खर्च, फिर भी बदहाली का राज! आखिर अस्पताल में कौन सी व्यवस्था गायब?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

  रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- रायगढ़

भोजन-नाश्ते से लेकर शव को जनरल वार्ड में रखने तक उठ चुके हैं सवाल, अब मरीजों को घर से चादर-तकिया लाने की मजबूरी और दुर्गंध ने बढ़ाई चिंता

धरमजयगढ़ ACGN :रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ का सिविल अस्पताल एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले भोजन-नाश्ते को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं, वहीं शव को घंटों जनरल वार्ड में रखे जाने की बात भी विवाद का कारण बनी थी। अब भर्ती मरीजों को चादर और तकिया तक उपलब्ध नहीं होने तथा अस्पताल परिसर में फैली दुर्गंध ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।


मरीजों के परिजनों के अनुसार भर्ती मरीजों के लिए चादर और तकिया मांगने पर वार्ड बॉय द्वारा उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। मजबूरी में मरीजों को घर से चादर-तकिया लाना पड़ रहा है। सवाल यह है कि जिस अस्पताल में मरीज उपचार और सुविधाओं की उम्मीद लेकर आते हैं, वहां उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए भी अपने घर का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है?


                 बदबू के बीच मरीज कैसे हों स्वस्थ?
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। मरीजों और परिजनों का कहना है कि अस्पताल क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए स्वच्छ वातावरण बेहद जरूरी है, ऐसे में गंदगी और बदबू की शिकायत निश्चित रूप से गंभीर जांच का विषय है।


             करोड़ों का खर्च, सुविधाएं फिर भी सवालों में
स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद यदि मरीजों को चादर-तकिया जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलती और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, तो यह जानना जरूरी हो जाता है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं पर खर्च होने वाली राशि और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग आखिर किस तरह हो रहा है।
लगातार सामने आ रही शिकायतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अस्पताल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने की मांग उठ रही है। मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सफाई व्यवस्था सुधारना और शिकायतों की निष्पक्ष जांच करना जरूरी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है, करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी अगर मरीज बदहाली से जूझ रहा है, तो कमी आखिर कहां है?

प्रदीप मिश्रा (मुख्य संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now