नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बच्चों के लिए चेंजमेकर्स बने क्रिएटर्स, रायपुर में ‘क्रिएटिव वॉयसेज’ मीटअप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बच्चों के लिए चेंजमेकर्स बने क्रिएटर्स, रायपुर में ‘क्रिएटिव वॉयसेज’ मीटअप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

इन्फ्लुएंसर्स, कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स ने बच्चों के अधिकार, स्वास्थ्य और सकारात्मक बदलाव में सोशल मीडिया की भूमिका पर किया संवाद

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में बच्चों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और सार्थक संवाद को बढ़ावा देने में क्रिएटिव एवं सोशल मीडिया कम्युनिटी की भूमिका पर चर्चा के उद्देश्य से सोमवार शाम रायपुर में ‘क्रिएटिव वॉयसेज: ए मीटअप’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया और बच्चों के अधिकार, स्वास्थ्य, कल्याण तथा सकारात्मक सामाजिक बदलाव में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम की शुरुआत एक रोचक परिचय गतिविधि से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने परिचय को बचपन की यादों से जोड़ते हुए साझा किया। इस गतिविधि ने प्रतिभागियों को अपने बचपन के अनुभवों को आज के बच्चों की परिस्थितियों, आकांक्षाओं और चुनौतियों से जोड़कर देखने का अवसर दिया। आत्मीय और अनौपचारिक माहौल में हुई इस गतिविधि के माध्यम से संवाद को बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की ओर सहजता से आगे बढ़ाया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट श्री अनिल गुलाटी और हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. गजेंद्र सिंह ने इन्फ्लुएंसर्स, कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को समाज के ‘चेंजमेकर्स’ के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपनी रचनात्मकता और व्यापक डिजिटल पहुंच के माध्यम से क्रिएटर्स महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर संवाद को दिशा देने और सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
संवाद का संचालन एवं मार्गदर्शन करते हुए श्री अनिल गुलाटी ने बच्चों से जुड़े मुद्दों और उनके सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बच्चों से जुड़े विषयों पर व्यापक और सार्थक विमर्श विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे एक समूह के रूप में साथ आकर बच्चों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों की पहचान करें और अपनी रचनात्मकता तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन विषयों को सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि इस सामूहिक प्रयास में यूनिसेफ तकनीकी ज्ञान और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकता है, जिससे क्रिएटर्स तथ्यों, विशेषज्ञता और प्रमाण-आधारित जानकारी को प्रभावशाली सोशल मीडिया कंटेंट में बदल सकें।
यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. गजेंद्र सिंह ने बच्चों से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने बाल स्वास्थ्य, शिशु मृत्यु दर और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि इनका बच्चों के जीवन, स्वास्थ्य, विकास और भविष्य पर गहरा एवं दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने इन विषयों को लेकर समाज में अधिक जागरूकता और तथ्यपरक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के हेल्थ ऑफिसर श्री श्वेताभ त्रिपाठी ने भी अपने बचपन की कुछ स्मृतियां प्रतिभागियों के साथ साझा कीं। वरिष्ठ पत्रकार श्री डी. श्याम कुमार ने अपने मैदानी अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर मुद्दों को समझना और उन्हें संवेदनशीलता तथा प्रामाणिकता के साथ समाज तक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है।
मीडिया प्रोफेशनल सुश्री सना तमकीन ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स आम लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी की सोच, व्यवहार और विश्वासों को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने डिजिटल प्रभाव का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और बच्चों तथा उनकी जरूरतों की आवाज बनने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कलाकारों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने सहभागिता की। इनमें सुश्री प्रिया लालवानी, आरजे अनिमेष, सुश्री स्वाति खंडेलवाल, सुश्री अंजनी गांगुली, श्री स्पर्श लखानी, श्री तशीष उपाध्याय, श्री प्रियांशु सिंह, श्री देवेश बजाज, श्री रूबल सिंह, श्री सत्यम यदु, श्री अंकित दुबे, श्री राहुल गुप्ता और श्री प्रवीण त्रिपाठी सहित अन्य क्रिएटर्स शामिल रहे।


कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने बच्चों के लिए चेंजमेकर्स के रूप में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बच्चों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने, अपनी रचनात्मक आवाज और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर जागरूकता बढ़ाने तथा बच्चों के अधिकारों, जरूरतों और कल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने की बात कही।
‘क्रिएटिव वॉयसेज: ए मीटअप’ का उद्देश्य ऐसे क्रिएटर्स का एक समुदाय विकसित करना है, जो रचनात्मकता, डिजिटल प्रभाव और विश्वसनीय जानकारी को साथ लाकर छत्तीसगढ़ के बच्चों की आवाज और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को व्यापक समाज तक पहुंचाने में योगदान दे सकें। कार्यक्रम ने सोशल मीडिया की शक्ति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों की संभावनाओं को सामने रखा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now