नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राखी से पहले बहनों को 631 करोड़ की सौगात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राखी से पहले बहनों को 631 करोड़ की सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009

डौण्डीलोहारा में मुख्यमंत्री साय करेंगे 31वीं किस्त का अंतरण, 68 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि

बालोद ACGN:- रक्षाबंधन के पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय मंगलवार 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान वे प्रदेश की करीब 68 लाख महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि सीधे अंतरित करेंगे।
महतारी वंदन योजना के तहत 31वीं किस्त के रूप में 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये अंतरित किए जाने की जानकारी दी गई है। वहीं बालोद जिले की करीब 2 लाख 45 हजार महिला हितग्राही इस योजना से लाभान्वित होंगी। रक्षाबंधन के ठीक पहले मिलने वाली यह राशि प्रदेश की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता के रूप में देखी जा रही है।


बिहान दीदियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं का होगा सम्मान – डौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय बिहान दीदियों और विभिन्न स्व-सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे। महिलाओं द्वारा स्वरोजगार, आर्थिक गतिविधियों और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद भी करेंगे और उनके अनुभवों तथा स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी लेंगे। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।


कुपोषित बच्चों की माताओं को सुपोषण किट, महिलाओं को मिलेगा मुनगा पौधा – कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत कुपोषित बच्चों की माताओं को सुपोषण किट वितरित करेंगे। इसके साथ ही ‘हर घर मुनगा’ अभियान के अंतर्गत समारोह में उपस्थित महिलाओं को एक-एक मुनगा पौधा भी प्रदान किया जाएगा।
मुनगा पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ‘हर घर मुनगा’ अभियान का उद्देश्य परिवारों में पोषणयुक्त आहार की उपलब्धता बढ़ाने और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करना है। वहीं सुपोषण किट के माध्यम से कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहायता का आधार बनी महतारी वंदन योजना – महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार के अनुसार यह राशि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य, पोषण और परिवार की आवश्यकताओं में उपयोगी साबित हो रही है। कई महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने तथा विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में भी कर रही हैं।
महतारी वंदन योजना की अब तक 30 किस्तों में महिलाओं को 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। सितंबर 2026 में जारी होने वाली 31वीं किस्त की राशि रक्षाबंधन से पहले ही महिलाओं के खातों में अंतरित की जा रही है, जिसे सरकार की ओर से त्योहार के अवसर पर बहनों के लिए विशेष सौगात बताया गया है।


डौण्डीलोहारा में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी – मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बालोद जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने जनप्रतिनिधियों के साथ सोमवार को कार्यक्रम स्थल लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है।
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की किस्त का अंतरण, बिहान दीदियों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मान, कुपोषित बच्चों की माताओं को सुपोषण किट तथा ‘हर घर मुनगा’ अभियान के तहत पौधों का वितरण—डौण्डीलोहारा का यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और पोषण को समर्पित महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में सामने आएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now