कबाड़ के खेल पर ‘प्रहार’! 15.75 टन स्क्रैप से भरा ट्रक जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में करीब 16.70 लाख की संपत्ति जब्त; चालक के पास स्क्रैप से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले
रायगढ़ ACGN:- संपत्ति संबंधी अपराधों और अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विजयपुर चौक में एक ओडिशा पासिंग 12 चक्का ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें 15.75 टन स्क्रैप लोहे के टुकड़े लदे मिले। स्क्रैप से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने ट्रक और कबाड़ को जब्त कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर विजयपुर चौक में घेराबंदी – थाना चक्रधरनगर प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि ओडिशा पासिंग 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने विजयपुर चौक मेन रोड पर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध ट्रक क्रमांक OD 16 E 5001 वहां पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोककर जांच की।
15.75 टन स्क्रैप, दस्तावेज नहीं मिले – ट्रक की जांच में बड़ी मात्रा में लोहे के टुकड़े और स्क्रैप कबाड़ मिला। चालक जोगेन्द्र साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी जिला गंजाम, ओडिशा से पुलिस ने कबाड़ से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद सामग्री का वजन कराया गया, जिसमें कुल 15.75 टन स्क्रैप लोहा पाया गया।
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में ट्रक, उसमें लदा स्क्रैप, ट्रक की आरसी और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया।
करीब 16.70 लाख की संपत्ति जब्त – पुलिस के अनुसार जब्त 12 चक्का ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये और उसमें लदे स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब 4.70 लाख रुपये है। इस तरह कार्रवाई में लगभग 16.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में इस्तगासा क्रमांक 04/2026 के तहत धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की गई है। पुलिस अब स्क्रैप के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
‘कबाड़ के अवैध कारोबार पर नजर’ – एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर चोरी के वाहनों और कबाड़ चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त, अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है तथा ऐसे मामलों में कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध कबाड़ अथवा चोरी की संपत्ति से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































