विश्वकर्मा समाज की जिला बैठक में पूजा की तैयारियों पर चर्चा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
17 सितंबर को छठ घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में धूमधाम से पूजा आयोजन का प्रस्ताव पारित
सूरजपुर ACGN:- विश्वकर्मा समाज सूरजपुर की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और समाज प्रमुखों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी 17 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग सदस्यों ने अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से छठ घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास पूजा समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा को आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सहभागिता के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। पूजा समारोह में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य स्वरूप देने को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में संभाग अध्यक्ष शिवनाथ विश्वकर्मा, शहरी अध्यक्ष आजाद लाल विश्वकर्मा, संरक्षक रतिराम विश्वकर्मा एवं संपत विश्वकर्मा, भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल विश्वकर्मा, प्रेमनगर ब्लॉक अध्यक्ष अलग विश्वकर्मा, प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मदेव विश्वकर्मा, युवा समिति अध्यक्ष सूरजपुर मोहन विश्वकर्मा, संभाग सचिव रामफल विश्वकर्मा, महिला अध्यक्ष एकरीदेवी विश्वकर्मा, कौशल्या विश्वकर्मा, शिवबरन विश्वकर्मा, जिला सचिव रवि विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा बृजलाल विश्वकर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, उदय विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, नारद विश्वकर्मा, कृष्णनाथ तथा गोपालपुर सहित समाज के अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने 17 सितंबर को छठ घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास जिला स्तरीय विश्वकर्मा पूजा समारोह आयोजित करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारी करने की बात कही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































