नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महतारी वंदन की 30वीं किस्त जारी, 67.20 लाख महिलाओं को मिली सौगात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महतारी वंदन की 30वीं किस्त जारी, 67.20 लाख महिलाओं को मिली सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीबीटी के माध्यम से 630.55 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में किए अंतरित, योजना के तहत अब तक 19,444 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान।

रायपुर ACGN :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता देने की योजना नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं तो परिवार सशक्त बनता है, बच्चों का भविष्य सुरक्षित होता है और समाज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि ने लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह राशि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, घरेलू जरूरतों और छोटे-छोटे स्वरोजगार शुरू करने में उपयोग हो रही है। अनेक महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, पशुपालन, किराना दुकान, सब्जी विक्रय, अगरबत्ती निर्माण और अन्य लघु व्यवसायों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं कई माताएं अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित निवेश भी कर रही हैं।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ यही है कि शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के समय पर और पारदर्शी तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। महतारी वंदन योजना में डीबीटी प्रणाली के माध्यम से हर माह सीधे महिलाओं के बैंक खातों में राशि पहुंचाई जा रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और महिलाओं का शासन व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, स्वरोजगार और वित्तीय समावेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना इन सभी प्रयासों की मजबूत आधारशिला बनकर महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सम्मान प्रदान कर रही है।
गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 1 मार्च 2024 को किया गया था। 30वीं किस्त जारी होने के साथ ही योजना के तहत अब तक 19 हजार 444 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि प्रदेश की पात्र महिलाओं को वितरित की जा चुकी है। योजना का प्रभाव अब लाखों परिवारों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, घरेलू निर्णयों में उनकी भागीदारी मजबूत हुई है तथा बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर खर्च में भी वृद्धि हुई है। स्वयं सहायता समूहों और छोटे व्यवसायों के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ने से परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और महतारी वंदन योजना इस दिशा में सरकार की सबसे प्रभावी योजनाओं में से एक बनकर उभरी है। आने वाले समय में भी राज्य सरकार महिलाओं के हित में ऐसी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करती रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now