नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीएवी पब्लिक स्कूल में रक्तदान महादान, 111 यूनिट रक्त संग्रहित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डीएवी पब्लिक स्कूल में रक्तदान महादान, 111 यूनिट रक्त संग्रहित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरहमपुर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 111 लोगों ने किया रक्तदान, जनप्रतिनिधियों और चिकित्सकों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह।


बरहमपुर, ACGN :- गांधी नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समाज सेवा और मानवता के इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 111 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्ष दाराश्री पाढ़ी ने किया। उन्होंने रक्तदान को मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान-पत्र एवं स्मृति-उपहार प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में बरहमपुर विधायक के. अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है जिसका कोई विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में अर्बन बैंक के सभापति एवं युवा समाजसेवी आर. मुरली मोहन तथा कॉर्पोरेटर डी. करुणाकर भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।


शिविर के दौरान एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. जयंत मिश्र एवं डॉ. अनुराधा चौधरी ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर रक्तदान प्रक्रिया की निगरानी की। मेडिकल कॉलेज के रक्त बैंक के कर्मचारियों ने पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
रक्तदान शिविर की सफलता में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रबंधन समिति, कर्मचारियों, अभिभावकों, स्वयंसेवकों तथा शहर के अनेक बुद्धिजीवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है और भविष्य में भी वे ऐसे सामाजिक अभियानों में भाग लेते रहेंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now