‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा– कार्टून कला बच्चों की रचनात्मक सोच को देती है नई उड़ान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मारिका भेंट की, बस्तर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला की दी जानकारी
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में जनसंपर्क विभाग एवं कार्टून वॉच की संयुक्त पहल ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता, तार्किक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें नई पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं।
मुख्यमंत्री से कार्टून वॉच पत्रिका के संपादक श्री त्र्यंबक शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में आयोजित ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्टून प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला की जानकारी दी तथा इस अभिनव पहल पर आधारित स्मारिका मुख्यमंत्री को भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने और विचारों को सरल, सहज एवं प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का अवसर मिले तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी कल्पनाशीलता को नई दिशा मिलती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शिक्षा के साथ-साथ कला, साहित्य, खेल और संस्कृति जैसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समान रूप से आवश्यक हैं।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस प्रकार के रचनात्मक आयोजन लगातार किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नई विधाओं को सीखने का अवसर प्राप्त हो सके।
उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग एवं कार्टून वॉच द्वारा ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान के तहत जगदलपुर सहित बस्तर संभाग के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्टून प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित कार्टूनिस्टों ने विद्यार्थियों को कार्टून कला की बारीकियों, रेखांकन, व्यंग्य की प्रभावी अभिव्यक्ति, दृश्य संप्रेषण और रचनात्मक सोच के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सामाजिक विषयों पर सकारात्मक सोच विकसित करने तथा चित्रों के माध्यम से अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान को बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और कला के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक चेतना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


