पेंड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN | 76479 81711, 9303 948009
नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का लगातार प्रहार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
GPM:- जीपीएम पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पेंड्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पेंड्रा पुलिस ने ग्राम बचरवार में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 18 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 1 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पेंड्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पेंड्रा पुलिस की टीम ने ग्राम बचरवार में छापेमारी की, जहां आरोपी सोनू राठौर (30 वर्ष) के कब्जे से 18 पैकेटों में रखा गया कुल 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 260/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
संपादक – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


