बांकीमोंगरा में हाई मास्ट लाइट और बोर खनन कार्य का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने वार्डों का दौरा कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ कार्य पूरा करने के दिए निर्देश।
कोरबा ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने गुरुवार को नगर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत वार्ड क्रमांक 1 पुरेना से हुई, जहां स्थापित की जा रही हाई मास्ट लाइट के कार्य का अवलोकन किया गया। पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा कर आम लोगों को इसका लाभ दिलाया जाए।


इसके बाद श्रीमती सोनी विकास झा ने वार्ड क्रमांक 12 में चल रहे बोर खनन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बोर खनन का कार्य शीघ्र पूरा कर क्षेत्र में सुचारु पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास की गति को निरंतर बनाए रखेगी।

दौरे के दौरान पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर लोगों ने पेयजल, सड़क और अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। श्रीमती झा ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


