नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीपका के सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा हुईं शामिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दीपका के सावन उत्सव में झूमीं महिलाएं, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा हुईं शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पारंपरिक उल्लास से सराबोर रहा सावन उत्सव।

कोरबा ACGN:- सावन माह की हरियाली और उल्लास के बीच दीपका स्थित वर्कर्स क्लब में भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर आयोजकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा एवं उपस्थित महिलाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सावन की पारंपरिक संस्कृति और भारतीय लोक परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां शुरू हुईं, जिनका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।


समारोह में महिलाओं और युवतियों ने गीत-संगीत, नृत्य, झूला, मेहंदी, पारंपरिक वेशभूषा तथा अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सावन की उमंग, हरियाली और पारिवारिक सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला। प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।


अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति से सावन उत्सव सफल एवं यादगार बन गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now