विकसित ओड़िशा के लक्ष्य में आदिवासी युवाओं की होगी अहम भूमिका : मुख्य सचिव अनु गर्ग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओड़िशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
विजन ओड़िशा-2036 और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
भुवनेश्वर ACGN:- ओड़िशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने कहा है कि राज्य के विजन ओड़िशा-2036 और विकसित भारत-2047 के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने में आदिवासी युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, आजीविका और रोजगार से जुड़ी सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि इनका लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके।
लोकसेवा भवन में आयोजित अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समुदायों को आर्थिक और सामाजिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बैठक में विभाग के आयुक्त-सह-सचिव बी. परमेश्वरन उपस्थित रहे, जबकि राज्यभर के एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसियों (आईटीडीए) के परियोजना प्रशासक, जिला कल्याण अधिकारी और माइक्रो प्रोजेक्ट के विशेष अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने कहा कि ओड़िशा वर्ष 2036 तक 500 अरब अमेरिकी डॉलर तथा वर्ष 2047 तक 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। इस अवधि में एक करोड़ से अधिक नए रोजगार सृजित होने की संभावना है। ऐसे में कृषि, उद्योग, अवसंरचना, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं का कौशल विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि राज्य का लगभग 37 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र से आच्छादित है, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय निवास करता है। इन क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास, छात्रवृत्ति, आश्रम विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं यूनिफॉर्म, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, उच्च शिक्षा सहायता, आरक्षण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) आधारित छात्रवृत्ति तथा पीएम-जनमन जैसी अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पारंपरिक प्रशासनिक कार्यशैली से आगे बढ़कर परिणाम आधारित कार्य प्रणाली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































