नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिजली संकट से उबला पसान, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन; दो दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिजली संकट से उबला पसान, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन; दो दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


लगातार बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, बच्चों की पढ़ाई और मरीजों की देखभाल पर असर; ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।


कोरबा ACGN :- कोरबा जिले की तहसील पसान अंतर्गत ग्राम पंचायत पसान में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार पसान को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कई दिनों से गांव में बिना किसी पूर्व सूचना के दिन और रात में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। बार-बार बिजली गुल होने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। रात के समय अंधेरा रहने से चोरी की आशंका बढ़ गई है, वहीं सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का भी खतरा बना रहता है।


ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं बीमार एवं बुजुर्ग लोगों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन परिवारों में आवश्यक चिकित्सा उपकरण बिजली से संचालित होते हैं, वहां स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस समस्या की जानकारी स्थानीय विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है।
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि दो दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति नियमित नहीं की गई तो पूरे गांव के लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत वितरण विभाग एवं संबंधित सहायक अभियंता की होगी।
यह ज्ञापन समस्त ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में वार्ड क्रमांक-04 की पंच रजनी निर्मलकर, ग्राम पंचायत पसान के पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं।
समाचार लिखे जाने तक विद्युत वितरण विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।


प्रदीप मिश्रा (मुख्य संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now