नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 2 लाख की मशरूका बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 2 लाख की मशरूका बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग दबोचा गया; नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल, दो बाइक और चोरी में प्रयुक्त सामान जब्त

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में महज 48 घंटे के भीतर हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा कर एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश शिव सारथी उर्फ शिवा सारथी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹63,700 नगद, सोने का टॉप्स, पीतल का लोटा, रेंजर साइकिल, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड तथा अन्य सामान सहित करीब दो लाख रुपये की मशरूका बरामद की है। पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के पांच मामलों का सफल खुलासा किया जा चुका है।


पुलिस के अनुसार पहली घटना सूर्या बिहार, कौहाकुण्डा स्थित प्रोफेसर सरोज कुमार चंद्रा के मकान की है, जहां घर के पोर्च में खड़ी बच्चे की रेंजर साइकिल चोरी कर ली गई थी। इस मामले में थाना चक्रधरनगर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


दूसरी घटना दीनदयालपुरम कॉलोनी फेस-1 की है, जहां गृहस्वामिनी श्रीमती सेवती पटेल अपनी सास के निधन के कारण घर से बाहर गई हुई थीं। इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लगभग ₹70 हजार नगद, सोने का टॉप्स तथा पीतल का लोटा चोरी कर लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घटनाओं की जांच एक साथ प्रारंभ की।


थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

फुटेज में एक संदिग्ध महिला और पुरुष दिखाई दिए, जिनकी पहचान मुखबिरों की सहायता से शिवा सारथी और उसकी पत्नी पिंकी सारथी के रूप में हुई। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक चोरी का सोने का टॉप्स बेचने के लिए शहर की ज्वेलरी दुकानों के चक्कर लगा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शिवा सारथी को हिरासत में लिया।


पूछताछ में शिवा सारथी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी कुश केरकेट्टा के साथ दिन में सूर्या बिहार से रेंजर साइकिल चोरी की थी। उसी रात उसने अपनी पत्नी पिंकी सारथी और साथी प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली के साथ दीनदयालपुरम कॉलोनी में सूने मकान का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर नकदी और जेवर चोरी किए। चोरी की रकम का आपस में बंटवारा कर लिया गया था तथा शेष राशि शराब और अन्य खर्चों में खर्च कर दी गई।
आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने शिवा सारथी से ₹25,000 नगद एवं चोरी की रेंजर साइकिल, पिंकी सारथी से ₹8,700 नगद, सोने का टॉप्स एवं पीतल का लोटा, प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली से ₹30,000 नगद तथा वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और कुश केरकेट्टा से साइकिल चोरी में प्रयुक्त सीडी-100 एसएस मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में शिव सारथी उर्फ शिवा सारथी (20 वर्ष), पिंकी सारथी उर्फ पिंकी चौहान उर्फ मनीषा (25 वर्ष), प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली (24 वर्ष) तथा कुश केरकेट्टा (28 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। चोरी की प्रत्येक घटना का वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर त्वरित खुलासा कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है तथा आम नागरिक भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सिद्धांत येरेवार, पीएसआई मनीषा धुर्वे, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, दिलीप भानु, बालचंद राव, जेनिपा पन्ना तथा आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, चंद्र कुमार बंजारे, जितेंद्र कुर्रे, मिकेतन पटेल एवं विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


प्रदीप मिश्रा (मुख्य संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now