तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की सरगुजा संभागीय टीम घोषित, कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने नई संभागीय कार्यकारिणी की घोषणा की, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष फोकस।
रायपुर ACGN :- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आमसभा का आयोजन रायपुर स्थित टाउन हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने संगठन के संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सरगुजा संभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री आनंद यादव (सरगुजा) की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से लागू की गई।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सरगुजा संभाग में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती तथा शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
घोषित नई संभागीय कार्यकारिणी में दिनेश कुमार कश्यप को संभागीय अध्यक्ष, राजेश्वर सिंह को कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष, सुधीर कुमार राणा एवं राहुल कुमार यादव को संभागीय उपाध्यक्ष, चन्द्रदेव चक्रधारी को संभागीय सचिव, रामजनम यादव को संभागीय कोषाध्यक्ष तथा योगेश कुमार को संभागीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बुजेश बिसेन को स्वास्थ्य विभाग (सरगुजा संभाग) का विभागीय अध्यक्ष तथा विक्रम मिरी को आदिवासी जाति कल्याण विभाग (सरगुजा संभाग) का विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आनंद यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान तथा संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता, पारदर्शिता और पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला सूरजपुर के जिला अध्यक्ष मनीष दीपक साहू, जिला सचिव महेश पैकरा सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवगठित संभागीय कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम कर्मचारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ-साथ कर्मचारी हितों के संरक्षण एवं संगठन के विस्तार में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगी।
नई कार्यकारिणी के गठन से सरगुजा संभाग के कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की है कि संगठन आने वाले समय में लंबित मांगों, सेवा संबंधी समस्याओं, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों तथा कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मजबूती के साथ संघर्ष करते हुए कर्मचारी हितों की आवाज को और बुलंद करेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


