एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कार्रवाई तेज, डेयरी उत्पादों की जांच जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मनेंद्रगढ़, एमसीबी, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों का किया निरीक्षण, असुरक्षित डेयरी उत्पादों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
मनेंद्रगढ़ ACGN :- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 18 एवं 30 के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भी डेयरी उत्पादों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मनेंद्रगढ़ शहर के विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य सामग्री विक्रेताओं का निरीक्षण कर डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने व्यापारियों को शासन के आदेशों की जानकारी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल मानक एवं सुरक्षित डेयरी उत्पादों का ही विक्रय किया जाए। प्रतिबंधित एनालॉग पनीर अथवा अन्य संदिग्ध खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि किसी प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित अथवा मानक के विपरीत खाद्य सामग्री का निर्माण, भंडारण या विक्रय पाया जाता है तो संबंधित खाद्य कारोबारी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं संदिग्ध पनीर या अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को दें। आमजन की सतर्कता से मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
✍️ प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


