नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप में शिक्षक पर कार्रवाई, मेडिकल जांच के बाद निलंबन की अनुशंसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप में शिक्षक पर कार्रवाई, मेडिकल जांच के बाद निलंबन की अनुशंसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- ACGN ब्यूरो

आकस्मिक निरीक्षण, वीडियो और शिकायतों के आधार पर हुई जांच; मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने भेजा निलंबन प्रस्ताव।


मुंगेली ACGN :- शिक्षा के मंदिर की गरिमा को प्रभावित करने वाले एक मामले में मुंगेली जिले के शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुंगेली विमित्रा घृतलहरे ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशलीकला में पदस्थ शिक्षक उमेश कुमार यादव के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ उनका चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल मुलाहिजा) कराया है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा करते हुए प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।


बीईओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को शैक्षिक समन्वयक के आकस्मिक निरीक्षण तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त एक वीडियो के आधार पर शिकायत मिली थी कि संबंधित शिक्षक विद्यालय समय के दौरान नशे की स्थिति में स्कूल पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि विद्यालय खुलने के लगभग आधे घंटे बाद तक शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि इससे पूर्व वे लगातार दो दिनों तक बिना अनुमति के विद्यालय से अनुपस्थित रहे थे।


शिक्षा विभाग ने इस कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कहा कि शिक्षक समाज और विद्यार्थियों के लिए आदर्श की भूमिका निभाता है। ऐसे में विद्यालय में नशे की स्थिति में पहुंचना शासकीय सेवक आचरण नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ विभाग की छवि को भी प्रभावित करता है तथा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल असर डालता है।
विभाग द्वारा संबंधित शिक्षक को दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसी बीच 27 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत केशलीकला के सरपंच द्वारा दूरभाष के माध्यम से पुनः सूचना दी गई कि संबंधित शिक्षक फिर नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि शिक्षक के इस व्यवहार से छात्र-छात्राओं में भय और असहजता का वातावरण बन रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ ने थाना प्रभारी फास्टरपुर को पत्र भेजकर संबंधित शिक्षक का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराने का अनुरोध किया। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद जिले में विद्यालयों में अनुशासन, शिक्षकों की जवाबदेही और शैक्षणिक वातावरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि आरोप जांच में सिद्ध होते हैं, तो ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि विद्यालयों की गरिमा बनी रहे और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण मिल सके।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now