नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशा मुक्ति अभियान में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, दो अधिकारियों को नोटिस के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशा मुक्ति अभियान में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, दो अधिकारियों को नोटिस के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- ACGN ब्यूरो

एनकॉर्ड समिति की बैठक में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान, 100 सप्ताह का जनजागरूकता अभियान और नशा मुक्ति केंद्रों के प्रभावी संचालन पर दिया जोर।

कोरबा ACGN :- जिले में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को सुरक्षित रखने, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से नशामुक्त वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए नशे की रोकथाम, तंबाकू नियंत्रण, जनजागरूकता गतिविधियों तथा विभागों के दायित्वों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अभियान के प्रभावी संचालन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उप संचालक समाज कल्याण एवं जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने और कोटपा (COTPA) अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए तथा सभी शिक्षण संस्थानों में नियमित रूप से तंबाकू निषेध एवं नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
कलेक्टर ने जिले के सभी हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में ‘माय भारत युवा कार्यक्रम’ के अंतर्गत लगातार 100 सप्ताह तक नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम-छात्रावासों में भी नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा समाज कल्याण विभाग को विकासखंड स्तर पर विशेष नशा मुक्ति अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही भारत वाहिनी की इकाइयों को सक्रिय रूप से अभियान से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
बैठक में जिले के नशा मुक्ति केंद्रों के निर्धारित क्षमता के अनुरूप बेहतर प्रबंधन एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि नशा मुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जनआंदोलन है। इसके लिए सभी विभागों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, शिक्षण संस्थानों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को अधिक प्रभावी बनाकर समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now