नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा गांजा एक्शन, 1.20 करोड़ की खेप जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा गांजा एक्शन, 1.20 करोड़ की खेप जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

भारी मशीनरी के नीचे सात बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था 191.525 किलोग्राम गांजा, पिता-पुत्र समेत दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

रायपुर ACGN :- छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो रिश्ते में पिता-पुत्र हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री तारकेश्वर पटेल के संयुक्त पर्यवेक्षण में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना तेलीबांधा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।


विश्वसनीय सूचना मिलने पर लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम के आगे सर्विस रोड पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान पश्चिम बंगाल पंजीयन क्रमांक WB-23-G-1390 अशोक लीलैंड ट्रक को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई। पहली नजर में ट्रक में केवल भारी मशीनरी लदी हुई दिखाई दी, लेकिन पुलिस की बारीकी से जांच में मशीनरी के नीचे और बीच में छिपाकर रखी गई सात बोरियां मिलीं। इन बोरियों से कुल 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से मोहम्मद लाल और उसके पुत्र मोहम्मद रूस्तम को गिरफ्तार किया। दोनों वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रह रहे थे तथा पूछताछ में ओडिशा के सुहेला क्षेत्र से गांजा लेकर नागपुर ले जाने की बात सामने आई है।


जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोहम्मद लाल पिछले लगभग 25 वर्षों से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और इसी नेटवर्क की आड़ में कथित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस ने गांजा, तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और उसमें लदी मशीनरी समेत लगभग 1.20 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया है।
थाना तेलीबांधा में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 332/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के पीछे लगभग एक माह तक चली गोपनीय निगरानी और तकनीकी विश्लेषण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों की गतिविधियों, संभावित मार्ग, संपर्क सूत्रों तथा तस्करी के तौर-तरीकों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से नाकेबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
रायपुर पुलिस ने बताया कि मामले में एंड-टू-एंड (End-to-End) जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अब तक एनडीपीएस एक्ट के 62 प्रकरणों में 152 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन मामलों में 5.22 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गांजा, एमडीएमए, कोकीन, हेरोइन, ब्राउन शुगर, अफीम, प्रतिबंधित दवाएं, वाहन, हथियार और अन्य सामग्री जब्त की जा चुकी है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now