बस छूटने के बाद इंतजार कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
चांदनी थाना क्षेत्र की घटना, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
सूरजपुर ACGN :- सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने एक रिश्तेदार के यहां चांदनी थाना क्षेत्र में आई हुई थी। वापस घर लौटने के लिए वह बस का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान चार लोगों ने महिला को अपने साथ ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने कोरिया जिले में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में घटना का संबंध चांदनी थाना क्षेत्र से पाए जाने पर संबंधित पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है। साथ ही सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


