नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाथीदांत तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हाथीदांत तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, राज्य उड़न दस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हाथी के तीन दांत बरामद, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बलरामपुर-रामानुजगंज ACGN :- छत्तीसगढ़ में संगठित वन अपराध और वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथीदांत की तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से हाथी के तीन दांत बरामद किए गए हैं। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
वन मंडलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 3 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (मध्य क्षेत्र, भोपाल), राज्य उड़न दस्ता रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने रामानुजगंज स्थित आमंत्रण धर्मशाला में छापेमारी की। संयुक्त टीम ने धर्मशाला के कक्ष क्रमांक 205 की तलाशी ली, जहां एक बैग से हाथी के जबड़े से संबंधित तीन हाथीदांत बरामद किए गए। मौके पर मौजूद तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के पलामू जिले निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (42 वर्ष) तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अजय कुमार गुप्ता (49 वर्ष) और सतेन्द्र कुमार (50 वर्ष) शामिल हैं। वन विभाग ने तीनों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 में संरक्षित वन्यजीव है, इसलिए उससे संबंधित अंगों का अवैध व्यापार गंभीर दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।


जब्त किए गए हाथीदांत को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामानुजगंज की अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों की तस्करी एवं अवैध व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now