नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवभक्ति में लीन दिखे मंत्री राजेश अग्रवाल, लखनपुर शिव मंदिर में किया जलाभिषेकl – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवभक्ति में लीन दिखे मंत्री राजेश अग्रवाल, लखनपुर शिव मंदिर में किया जलाभिषेकl

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़)

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-  सौरभ साहू

भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

अंबिकापुर ACGN: श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली तथा छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास और जनकल्याण की कामना की।
श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंदिर परिसर शिवभक्तों की आस्था और श्रद्धा से सराबोर रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों के बीच मंत्री श्री अग्रवाल ने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव को जल, दुग्ध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, भस्म एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की उन्नति, किसानों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द की स्थापना के लिए विशेष प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर श्रावण मास की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र और आध्यात्मिक महत्व वाला समय है। भगवान भोलेनाथ त्याग, करुणा, लोककल्याण और समानता के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो तथा प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करे, यही उनकी मंगलकामना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और आस्था केंद्रों का विकास किया जा रहा है, ताकि धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिले और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर राज्य की अमूल्य पहचान है। सरकार का प्रयास है कि इन धरोहरों का संरक्षण करते हुए उन्हें पर्यटन के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित हों।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now