नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साहू समाज आईटी सेल में सूरजपुर का बढ़ा मान, प्रवीण कुमार साहू बने प्रदेश कार्यकारी सदस्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

साहू समाज आईटी सेल में सूरजपुर का बढ़ा मान, प्रवीण कुमार साहू बने प्रदेश कार्यकारी सदस्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

प्रदेश कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी, संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

सूरजपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की आईटी सेल प्रकोष्ठ की द्वितीय कार्यकारिणी सूची जारी होने के साथ ही सूरजपुर जिले को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा तथा आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी सूची में सूरजपुर निवासी प्रवीण कुमार साहू को प्रदेश कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के साहू समाज, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रवीण कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू तथा जिलाध्यक्ष राम लल्लू साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि आईटी सेल के माध्यम से समाज की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिक प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा। साथ ही जिले और प्रदेश के युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाजहित के कार्यों को व्यापक पहचान दिलाने तथा डिजिटल सशक्तीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
प्रवीण कुमार साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को और अधिक संगठित, मजबूत एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा, ताकि समाज की सकारात्मक गतिविधियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें।
उनकी इस नियुक्ति पर सूरजपुर जिला साहू समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now