नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीजी कॉलेज को मिलेगी नई पहचान: ऑडिटोरियम से एस्ट्रोटर्फ तक विकास की रफ्तार, छात्रों को कलेक्टर ने दिया सफलता का मंत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पीजी कॉलेज को मिलेगी नई पहचान: ऑडिटोरियम से एस्ट्रोटर्फ तक विकास की रफ्तार, छात्रों को कलेक्टर ने दिया सफलता का मंत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर अधूरे कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश, विद्यार्थियों से संवाद में मेहनत, अनुशासन और खेलों को जीवन का आधार बताया।

कोरबा ACGN:- शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज, कोरबा में सोमवार को विकास और शिक्षा से जुड़ी दो महत्वपूर्ण पहलें देखने को मिलीं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने एक ओर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर शेष कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें मेहनत, अनुशासन, नियमित अध्ययन और खेलों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में युवाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं विकसित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। कलेक्टर ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए इंटीरियर, मंच, बैठक व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि प्रणाली सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए ताकि यहां शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन हो सके।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एल. साय से कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं तथा संस्थान की अन्य समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। नगर निगम एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को ऑडिटोरियम के शेष कार्यों और प्रस्तावित एस्ट्रोटर्फ मैदान की निविदा प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।


विद्यार्थियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने ऑडिटोरियम परिसर के बाहर पर्याप्त शेड निर्माण, प्रवेश द्वार से सीढ़ियों तक शेड लगाने तथा पूरे मार्ग का कंक्रीटीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा और धूप के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इसके बाद विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि जीवन में सफलता पाने का सबसे बड़ा मंत्र मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, पुस्तकालयों का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा समय का सदुपयोग करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। कॉलेज परिसर में टर्फ मैदान विकसित करने की योजना है, जबकि प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में आधुनिक एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा बॉक्सिंग, तीरंदाजी सहित अन्य खेलों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें।
कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों का संतुलन ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। साथ ही जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से खनन प्रभावित एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध कराई जा रही सहायता की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।
निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, नगर निगम के अधिकारी, महाविद्यालय प्रबंधन तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now