जनदर्शन में पहुंचे 83 आवेदन, सीईओ प्रतीक जैन ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
प्रधानमंत्री आवास, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, पेंशन, मुआवजा सहित विभिन्न समस्याओं पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कोरबा ACGN:- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करते हुए सभी मामलों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में इस बार विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) का लाभ दिलाने, भूमि सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, बैंक ऋण, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मानदेय भुगतान, मुआवजा तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन शामिल रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ परीक्षण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों और मांगों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


