नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झिलमिली पुलिस की बड़ी सफलता, सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का खुलासा, 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित 4 पकड़ाए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

झिलमिली पुलिस की बड़ी सफलता, सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का खुलासा, 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित 4 पकड़ाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

चार अलग-अलग मामलों का खुलासा, करीब 4.15 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद, दो मोटरसाइकिल सहित मोबाइल, एयर बड्स और पानी की टंकियां जब्त।

सूरजपुर ACGN :- सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों में कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित चार आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, एक एयर बड्स, दो पानी की टंकियां तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे का रॉड सहित कुल लगभग 4 लाख 15 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने थाना प्रभारी झिलमिली को विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी ओड़गी राजेन्द्र मण्डावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी और घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले और चारों मामलों का खुलासा करने में सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार पहला मामला झिलमिली थाना क्षेत्र के करकोटी गांव स्थित मोबाइल दुकान में चोरी का था, जहां शटर का ताला तोड़कर मोबाइल फोन, चार्जर, एयर बड्स और नकदी चोरी कर ली गई थी। इस मामले में छोटू अगरिया, शेखर साहू तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक एयर बड्स और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
दूसरे मामले में भैयाथान साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई प्लेटिना मोटरसाइकिल के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी शिवा देवांगन को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
तीसरे मामले में प्राथमिक शाला उपरपारा केवरा से चोरी हुई दो शासकीय पानी की टंकियों के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी लला कोल को गिरफ्तार कर दोनों टंकियां बरामद कर लीं।
वहीं चौथे मामले में बसदेई चौकी क्षेत्र से चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी प्रद्युम्न बघेल को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है, जिससे चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी, एएसआई संजय सिंह यादव, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, पिंगल मिंज, करन सिंह नेताम, आरक्षक कमलेश मानिकपुरी, ताराचंद यादव तथा अमरधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now