मानवाधिकार एसोसिएशन ने सरगुजा आईजी से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर सौंपा मांगपत्र
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
शिकायतों की पावती, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर कार्रवाई और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई
एमसीबी ACGN :- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला एमसीबी के प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार झा से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने थानों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों को आवेदन की अनिवार्य पावती देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग भी रखी गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि नशे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े सुझावों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी पुलिस की प्राथमिकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात को सकारात्मक और सार्थक बताते हुए विश्वास जताया कि जनहित के मुद्दों पर पुलिस प्रशासन की सक्रियता से आम लोगों को राहत मिलेगी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार महौत, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बिहारी पंडित, जिला संरक्षक शरनजीत कौर तथा जिला मीडिया सचिव देवेंद्र राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


