हिंदी विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन, स्वस्थ युवा और विकसित भारत का लिया संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हावड़ा, पश्चिम बंगाल
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- विनोद यादव
कुलपति प्रो. नंदिनी साहू ने युवाओं से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण
हावड़ा ACGN:- हिंदी विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल द्वारा ‘विकसित भारत 2026’ के संकल्प के अंतर्गत ‘नशा मुक्ति अभियान’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नंदिनी साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि इसका संचालन ओ.एस.डी. देवव्रत भांज्जा ने किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने नशा मुक्त समाज के निर्माण, युवाओं के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को इस बुराई से दूर रखने का संदेश दिया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. नंदिनी साहू ने कहा कि “जब देश का युवा स्वस्थ होगा, तभी एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।” उन्होंने कहा कि नशे की लत के कारण अनेक युवा अवसाद, मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसे गंभीर संकटों का सामना कर रहे हैं। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए तथा शिक्षा, चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा और सुना गया। प्रधानमंत्री के संदेश ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में फाइनेंस ऑफिसर सिद्धार्थ घटक चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करेंगे और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त समाज के निर्माण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


