नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘नशे को ना, जिंदगी को हाँ’ : विकसित भारत के लिए युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘नशे को ना, जिंदगी को हाँ’ : विकसित भारत के लिए युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले में आयोजित हुआ संकल्प अभियान, मंत्री लखनलाल देवांगन और कलेक्टर कुणाल दुदावत ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कोरबा ACGN:- शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में शनिवार को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने देशभर के युवाओं से नशे से दूर रहने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए नशे के दुष्प्रभावों से बचने की अपील की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को भीतर से खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत इंसान की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बनती है और इसका दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा अपने मित्रों और परिवार के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।


कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नशे की वजह से परिवार बिखर रहे हैं और समाज में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं और उपस्थित युवाओं को नशामुक्त जीवन की शपथ भी दिलाई गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को इस बुराई से बाहर निकालना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नशे का आदी नहीं होता, बल्कि गलत संगति और परिस्थितियों के कारण धीरे-धीरे इसकी चपेट में आ जाता है। इसलिए शुरुआत से ही नशे को ‘ना’ कहना जीवन को सही दिशा देता है।


कलेक्टर श्री दुदावत ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव या साथियों के प्रभाव में आकर नशे की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास का सबसे बड़ा शत्रु है। इसके दुष्परिणाम तत्काल दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और परिवार पर गहरा असर डालता है। उन्होंने युवाओं से अपने शरीर को सबसे बड़ी पूंजी मानते हुए उसकी सुरक्षा करने का संदेश दिया और कहा कि “नशे को ‘ना’ कहें, जिंदगी को ‘हाँ'”।


कलेक्टर ने माय भारत फॉर युवा अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 58 हजार युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 32 हजार से अधिक युवा पहले ही जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व विकास, राष्ट्रीय गतिविधियों और अध्ययन यात्राओं में भाग लेने के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। अतिथियों का पौध भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर, नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एल. साय, प्राध्यापकगण, जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now